फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा ने लोक लुभावने सपने दिखाकर डोगरों से छलकपट किया

विज्ञापन
poiltical
सांबा में पैंथर्स पार्टी मे शामिल होते लोग - फोटो : SAMBA
सांबा। पैंथर्स पार्टी के कार्यकारी प्रधान व पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह ने मंगलवार को एक सभा में केंद्र सरकार पर कई प्रहार किए। कहा कि भाजपा ने लोक लुभावने सपने दिखाकर डोगरों के साथ छलकपट किया है। आज रसोई गैस, पेट्रोल व खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सत्ता के नशे में चूर किसी गरीब की नहीं सुन रही।
विज्ञापन

वह यहां कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों व सेना का डीए तक नहीं दिया गया। जो पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के नाम पर रखा जाए अन्यथा 15 अगस्त के बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। जम्मू की जनता ने 25 नुमाइंदे भाजपा को दिए, लेकिन विकास कहीं नहीं दिखा। अगर मेरे पास अगले विधानसभा चुनाव में दस विधायक भी हुए तो मुख्यमंत्री पैंथर्स पार्टी का होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री यशपल कुंडल ने कहा कि पैंथर्स पार्टी के जब मंत्री सत्ता में थे तो सांबा के लोगों को स्कूल कॉलेज दिए, नौकरियां दीं। सांबा में रोजगार की लिए फैक्ट्रियां लगाई। सांबा में सात साल से कोई विकास नहीं हुआ, जिसका गुस्सा बम बनकर फूटेगा। इस मौके पर कई लोगों ने पैंथर्स पार्टी का दामन भी थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में जिला प्रधान राजेश्वर सिंह विक्का, मोहिंदर सिंह बॉबी, रजनी संब्याल, अनुराधा, ज्योति, अरुण खजूरिया, नरेश शर्मा, मनोज शर्मा व यशपाल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed