फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

सुचेतगढ कांग्रेस वलाँक प्रधान सर्मथको सहित भाजपा में शामिल

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। कांग्रेस के सुचेतगढ़ ब्लॉक प्रधान चौधरी मोहिंदर सिंह शुक्रवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। कुलिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल, जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह पम्मी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से खुश होकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज कांग्रेस के ब्लाक प्रधान भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और ब्लॉक सुचेतगढ़ भी पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो चुका है। इस मौके पर डीडीसी प्रो. गारू राम भगत, जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता, मनमोहन सिंह, इंद्रजीत शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, सतपाल पप्पी, देवराज शर्मा, महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रवीण कुमारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

-----
आने वाले समय में कांग्रेस राज्य में मजबूूत होगी
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने चौ. मोहिन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि 12 वर्षों तक सुचेतगढ़ ब्लॉक प्रधान रहने पर उन्होंने कांग्रेस को कमजोर करने के सिवाय और कुछ नहीं किया। आज जम्मू-कश्मीर में अगर कांग्रेस कमजोर हुई है तो यही कारण है। ऐसे नेताओं को पद सौंपे गए जो लोगों व संगठन के कार्य करने के बजाय अपने स्वार्थ के लिए काम करते रहे। आने वाले समय में कांग्रेस राज्य में मजबूूत होगी और विधानसभा के चुनाव में जीत प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed