{"_id":"624ddb894a0c0351731c584c","slug":"poiltical-rspura-news-jmu257257232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर शांति बनाए रखे पाकिस्तान राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर शांति बनाए रखे पाकिस्तान राकेश टिकैत
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत व अन्या को भारत पाक सीमा देखते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बुधवार को भारत-पाक सीमा ऑक्ट्राय पोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, ऑल जेएंडके जाट महासभा प्रधान व पूर्व मेयर चौ. मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। किसान नेता इस दौरान भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन तक पहुंच कर सीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा बल जवानों व सीमावर्ती किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास किया।
पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि वो पाकिस्तान से कहना चाहते हैं कि वो सीमा पर शांति बनाए रखे। सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से तारबंदी की गई है, लाइटें भी लगवाई गई हैं, इसके बावजूद पाकिस्तान हमारे के लिए परेशानी बना हुआ है। सीमा पर गोलीबारी से यहां के किसानों को नुकसान उठाना पड़ता, वहीं पाक गोलाबारी के चलते लोगों को अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाकर पनाह लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन की ओर से लगातार सीमावर्ती किसानों की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष पहले भी रखा गया है, और आगे भी वो यहां के किसानों की समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार की निंदा की।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो महंगाई को रोक सकती है। पिछले दिनों पांच राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो महंगाई क्यों नहीं बढ़ी। अब जैसे ही चुनाव समाप्त हुए महंगाई एकदम बढ़ गई। इसका मतलब है कि इसके पीछे सरकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो इस महंगाई रोक सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह बाजवा, सरपंच गुरदयाल सिंह, सरपंच शाम लाल, सरपंच शशि कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय किसान भी मौजूद थे।
-------
एक ओर भारत की पोस्ट दूसरी ओर पाकिस्तान देखने के बाद किसान नेता राकेश टिकैट बैठकर जीरो लाइन पर बनी लकीर देखते नजर आए। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय किसानों ने गेहूं लगा रखी, दूसरी तरफ पाकिस्तान के किसानों ने। हमने कभी युद्ध नहीं किया और यही हमारा इतिहास है। पाकिस्तान ने जब भी युद्ध किया तब ही उसे मार सहनी पड़ी। अब पाकिस्तान द्वारा छद्म युद्ध किया जा रहा, जिसमें पाक को मार सहनी पड़ रही है। पाकिस्तान की सरकार को गरीबी को दूर करने की जंग करनी चाहिए ताकि दोनों देशों के लोग अमन व शांति से रह सकें।