फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

किसान नेता मोहन सिंह द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन

विज्ञापन
poiltical
किसान नेता मोहन सिंह - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में परिसीमन आयोग से मांग करते कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को अनारक्षित किया जाए। इस सीट को आरक्षित करके रिफ्यूजियों के साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन

चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि परिसीमन आयोग लोगों से सुझाव लेने के लिए जम्मू पहुंच रहा है। उनका प्रतिनिधिमंडल आयोग से मुलाकात करेगा और सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को अनारक्षित किए जाने की मांग की जाएगी। परिसीमन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट में जब सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म किया गया तो उन्होंने बड़ा आंदोलन किया और अपनी मांग को परिसीमन आयोग के समक्ष रखा कि सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को बहाल किया जाए। परिसीमन आयोग द्वारा उनकी मांग को पूरा किया गया। इसका वह स्वागत करते हैं, लेकिन इस विधानसभा सीट को आरक्षित कर दिया गया, जो क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा सीट को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है। आयोग की टीम जम्मू पहुंच रही है। उसके सदस्यों से भी मुलाकात करके विधानसभा सीट सुचेतगढ़ को अनारक्षित किए जाने की मांग रखी जाएगी। चौधरी ने कहा कि इस विधानसभा सीट में अधिकतर शरणार्थी परिवार हैं। जो पहले ही उजड़कर यहां आए। परिसीमन आयोग ने इस विधानसभा सीट को आरक्षित करके लोगों के साथ अन्याय किया है, जिसके खिलाफ आवाज पहले भी उठाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा ना मिलने पर विरोध जताया और कहा कि जल्द ही इस किसानों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और कृषि विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रेसवार्ता में चमेल सिंह, लखविंदर सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed