फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आरएस पुरा में कांग्रेस की सभा 23 के स्थान पर अव 27 फरवरी को

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता व राज्यसभा के पूर्व सदस्य तरलोक सिंह बाजवा ने बताया कि आरएस पुरा में पार्टी की तरफ से 23 फरवरी को होने वाली सभा अब 27 फरवरी को होगी। यह जानकारी उन्होंने रविवार को प्रेसवार्ता में दी। बाजवा ने कहा कि पार्टी के आरएस पुरा व सुचेतगढ के मंडलों के प्रधान व ग्रामीण जिला कमेटी के पद अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजित यह फैसला किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभा में प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कार्यकारी प्रधान रमण भल्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पांच राज्यों के विधानसभा के रविवार को हुए मतदान के बारे में कहा कि देश व राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। इन चुनावों में बदलाव होगा। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की अनदेखी के साथ युवा हताश है। लोग अब बदलाव चाहते हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट में हर वर्ग के लोगों की अनदेखी गई है। केंद्र की सरकार निजीकरण करने पर पढे़ लिखे लोगों के पास रोजगार नहीं दे पाने पर आनेवाले दिनों में महंगाई में अधिक बढ़ोतरी होने पर देेश के लोगों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा, जिसे देखते हुए अब लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने क्षेत्र से लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आरएस पुरा में 27 फरवरी की सभा में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर पार्टी के नेताओं के विचार सुनें।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में ग्रामीण जिला उपप्रधान रवींद्र सिंह, महासचिव जितेंद्र भगत अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed