{"_id":"617c41f386a1507bd53fa331","slug":"poiltical-rspura-news-jmu246866024","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों की सदस्यता रद्द करने का हाईकमान से अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों की सदस्यता रद्द करने का हाईकमान से अनुरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने ने कहा कि दो पार्षदों की सदस्यता रद्द करने के लिए पार्टी हाईकमान से अनुरोध किया है। यह पार्टी के निर्देशानुसार काम नहीं कर रहे हैं बल्कि पार्टी के सिद्धांतों से विपरीत काम कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।
वह शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्षद सैनी व नरेश कुमार पार्टी के विपरीत काम कर रहे हैं, वे पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। साथ ही लोगों में भी गलत संदेश जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्षद विपक्ष के पांच पार्षदों के साथ अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को अल्पमत में रखा है। पार्टी को कमजोर किया जा रहा है। बाकी अन्य पांच पार्षद जो नेकां, कांग्रेस और अन्य पार्टियों से हैं उनके साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों को संगठन मंत्री व पार्टी के बड़े कार्यकर्ताओं ने बहुत समझाने की कोशिश की, मगर यह नहीं मानें।
नपा अध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान व बड़े नेताओं से अनुरोध किया है कि सदस्य रद्द करके इनके खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया जाए। वहीं वार्ड-12 से निर्दलीय पार्षद जिसे पार्टी ने कठुआ जिला प्रभारी व एससी का प्रवक्ता का खिताब दिया है वह भी पार्टी के विपरीत कार्य कर रहा है। उसे भी इन दोनों ओहदों से हटाना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नपा चुनाव में भाजपा के सात, कांग्रेस का एक व पांच निर्दलीय ने जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में पांच भाजपा और एक निर्दलीय सहित कुल छह पार्षदों के साथ अल्पमत में नगर पालिका चल रही है, जबकि अन्य दो भाजपा पार्षद अन्य पांचों के साथ मिल कर विपक्ष में बैठे हैं।