फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

गृह मंत्री अमित शाह

विज्ञापन
poiltical
जम्मू में डिवाइडर पर लगे पत्थर की धुलाई करते मजदूर।
जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू दौरा 24 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसे लेकर जहां भाजपा के नेताओं की तरफ से वैन चलाकर लोगों को उनकी रैली में जुटने के लिए आह्वान किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर नगर को साफ सुथरा करने की कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन

गृह मंत्री के आगमन पर जम्मू भगवती नगर में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। ऐसे में उनके आगमन पर उनका काफिला भी जम्मू एयरपोर्ट से सतवारी होते हुए एशिया होटल के निकट वेयर हाउस मोड़ से निकलने का रूट भी प्रस्तावित हो सकता है। प्रशासनिक स्तार इस मार्ग को चमकाने की दिशा में काम किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रशासन स्तर पर भी ऐसे काम किए जा रहे हैं जो लोगों को हास्यास्पद भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

---
यह किए जा रहे हैं काम
1. एशिया होटल से वेयर हाउस मोड़ पर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर बेतरतीब तरीके से झाड़ियां उगी हुई थी, इसे काट कर साफ किया गया है। डिवाइडर के अंदर से कुछ मिट्टी हटाई गई है और उसमें लगे पौधों को संवारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सतवारी से एशिया होटल तक साइंस कॉलेज, सेना शिविर, चर्च के आसपास की झाड़ियों को काटा गया है। पेड़ों की टहनियों को काटकर व्यवस्थित किया गया है।
3. सड़क के बीच और दोनों तरफ के किनारों पर डिवाइडर में लगे पत्थर (एक काला, एक सफेद) को पानी से धोकर साफ किया गया है। हालांकि इसकी रंगाई नहीं की गई है।
4. सड़क किनारे नाला बना हुआ है। उसमें धूल मिट्टी जमा हो गई थी। मजदूर लगाकर इस नाले को साफ किया गया है।
5. इस मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट की भी चेकिंग की जा रही है। इसमें कई लाइटें बंद हैं, उन्हे चालू करने का काम किया जा रहा है।
अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू में होने वाली रैली और सौ करोड़ वैक्सीन के पूरे होने पर जश्न मनाए जाने को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय में बुधवार को बैठक में चर्चा की गई। इसमें वैक्सीन केंद्रों पर मिठाई बांटे जाने पर भी चर्चा की गई। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में भीड़ जुटाने के लिए चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को जम्मू पहुंचाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सांबा सह प्रभारी कंवर नारायण सिंह, जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, डीडीसी अवतार सिंह, कश्मीर सिंह, डीडीसी शिल्पा दुबे, पार्षद संजे पाधा, संजीव शर्मा, रंधीर, इंदु वजीर संब्याल, विकास संब्याल, मंडल प्रधान भी बैठक में उपस्थित रहे।
गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने में जुटे भाजपाई
बिश्नाह। गृहमंत्री अमित शाह की 24 अक्टूबर को जम्मू में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता जुटे हुए हैं। बिश्नाह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मंडल प्रधान सुशील भाटिया ने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता, मनमोहन सिंह, पूर्व विधायक अश्विनी कुमार, नारायण दत्त शर्मा, सतीश भारती, धर्मेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, राजन शर्मा, कुलबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed