फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

नेकां आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में चलाएगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। पूर्व विधायक व नेकां नेता डॉ. गगन भगत की अध्यक्षता में वीरवार बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रधान कृष्ण लाल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. गगन भक्त ने कहा कि पार्टी की तरफ से आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में जल्द सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान देश का हर एक वर्ग परेशान है। उन्होंने विधायक होते क्षेत्र के विकास के लिए काफी कार्य किया, लेकिन उसके बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि 370 हटाने का लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ है। दूसरे प्रदेश के लोग व्यापार से लेकर अन्य उद्योगों पर कब्जा जमाने में जुटे हैं। स्थानीय लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें, ताकि सत्ता के अहंकार में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed