फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आजादी के अमृत मोहत्सव के तहत कार्यक्रम

विज्ञापन
poiltical
जम्मू कश्मीर भाजपा सहप्रभारी आशिष सूद व अन्या नेता आजादी के अमृत मोहत्वस के तहत नगर पालिका के कार - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सहप्रभारी आशीष सूद मुख्य अतिथि व पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व पार्षद पवन सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। पहले देश में हर वर्ष स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस के मायने मात्र दो दिन होता था। जब से भाजपा सरकार आई है, विशेषता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस के मायने बदल गए हैं। लोगों के लिए सरकार काम कर रही है। साथ ही देशभक्ति के प्रति भी लोगों को जोड़ा जा रहा है। भाजपा सह प्रभारी ने नगर पालिका की ओर से आयोजित सफाई अभियान को शुरू कराया। उन्होंने झाड़ू लेकर सफाई अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मियों को वर्दियां वितरित करने के साथ ईआ सुभाष चंद्र ने कहा कि कस्बे के बाजार सहित अन्य वार्डों में आजादी के अमृत महोत्सव पर 17 सितंबर से तीन अक्तूबर तक सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव चकरोई स्थित खेल मैदान में भी भाजपा सह प्रभारी ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पौधा लगाया। इस अवसर पर गांव कुल्लियां स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करने के साथ सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला प्रधान हरभजन सिंह, आरएसपुरा प्रभारी इंद्रजीत भी मौजूद रहे।
एक सप्ताह चलेगा स्वस्थ भारत अभियान
बिश्नाह। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें एक सप्ताह तक कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इससे पहले नगर पालिका की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अंकुर शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे लिए एक लड़ी है। जो स्वस्थ भारत अभियान में सोने पर सुहागा साबित होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई, जो अब घर-घर में यह अभियान चल रहा है। उसी के तहत हम उन सभी को भी शामिल करके एक बार फिर साबित करना चाहते हैं कि लोग इसके प्रति कितने गंभीर हैं।
तहसीलदार सोहन लाल राणा ने बताया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालकर अभियान को सरल बना सकते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि यह सप्ताह हमारे लिए काफी अहम है। इसमें लोगों को शामिल करते हुए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाएंगे। कस्बे की तस्वीर बदलेंगे। क्योंकि जिस काम में सरकारी मुलाजिमों के साथ-साथ आम जनता शामिल हो जाती है वह कामयाब रहता है। लोगों को जागृत करने के लिए एक नाटक मंडली भी आई, जिन्होंने नाटक से लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।
इस मौके पर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय संगड़ा, पार्षद कुलबीर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश लाल आदि मौजूद रहे।
म्यूनिसिपल काउंसिल ने आजादी महोत्सव पर की सफाई
सांबा। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर कचरा अलग करो अमृत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता काउंसिल अध्यक्ष पवन कोहली ने की। उपाध्यक्ष कुमेर सिंह, काउंसिल के सीईओ संतोष कोतवाल भी उनके साथ थे। उन्होंने अस्पताल मार्ग की सफाई की व गंदगी से कचरा अलग किया। इस अवसर पर काउंसिल के अन्य पार्षद व अन्य लोग भी महोत्सव में शामिल रहे। संवाद
लोगों को पंफलेट, डस्टबिन भी वितरित किए
ज्यौड़ियां। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को ज्यौड़ियां म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। रैली निकाल कर लोगों को सफाई बनाये रखने, युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान देने और आपसी भाईचारा क़ायम रखने का संदेश दिया गया। लोगों को पंफलेट, डस्टबिन भी वितरित किए।
एमसी के कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि इस महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य साफ सफाई बनाए रखना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और नशीली दवाओं से संबंधित समस्याओं से मुक्त होना और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना है। कमेटी अध्यक्ष मदन लाल, उपाध्यक्ष शाम चौधरी, पार्षद गगन राज टाक, सुभाष सिंह तथा रविन्द्र वाली सहित एमसी का पूरा स्टाफ उपस्थित रहे। संवाद
लोगों को जूट के बैग और टीशर्ट भेंट की
बाड़ी ब्राह्मणा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को एक कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत पार्षद और कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया। ईओ जोधराज विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में कमेटी द्वारा स्थानीय लोगों को जूट के बैग और टीशर्ट भेंट की गई। लोगों को बताया गया कि आजादी का जहां 75 व अमृत महोत्सव एक सप्ताह चलेगा, जिसमें लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा। किस तरह से अपने शहर को साफ रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कमेटी के कर्मचारियों द्वारा पार्षदों के साथ एक रैली निकाली गई। जो पार्क से होते हुए मुख्य बाजार तक निकाली गई। संवाद

जनहित योजनाओं के बारे में अवगत कराया
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत लोअर कोट मैरा में अनुसूचित मोर्चा की बैठक अध्यक्ष बचन लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोगों को सरकार की तरफ से जारी की गई जनहित योजनाओं के बारे में अवगत कराया और लाभ उठाने के लिए कहा। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष खौड़ सुखदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे महामंत्री मंडल रतन जी उपस्थित रहे।
महामंत्री रतन सिंह, महामंत्री प्रीतम लाल, शक्ति केंद्र इंचार्ज बलकार सिंह, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed