फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People in Jammu and Kashmir said BJP should not make mistake of winning elections with Modi wave

भाजपा ने जानी बुद्धिजीवियों की राय: जवाब मिला- इस बार मोदी लहर के सहारे न रहें, फिर सांसद ने कही ये बात

Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
सार

बुद्धिजीवियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव में भाजपा इस बार मोदी लहर के सहारे न रहे। क्योंकि सरकार की नीतियों से जनता नराज है। जम्मू-पुंछ लोकसभा से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि उनकी राय को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
People in Jammu and Kashmir said BJP should not make mistake of winning elections with Modi wave
बुद्धिजीवियों की बैठक के दौरान विचार रखते पूर्व उपमुखयामंत्री डॉ निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की भाजपा सरकार सही दिशा में जा रही है या इसमें सुधार करने की जरूरत है...इसको लेकर जम्मू-कश्मीर में भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जम्मू-पुंछ लोकसभा से सांसद जुगल किशोर शर्मा व पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे।

विज्ञापन


क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव में भाजपा इस बार मोदी लहर के सहारे न रहे। क्योंकि सरकार की नीतियों से जनता नराज है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार ने कोई भी नीति नहीं बनाई है। कई कार्य अधर में लटके हैं। सतवारी से आरएस पुरा तक आने वाले मार्ग का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। मुख्य बस स्टैंड के लिए भी कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सांसद द्वारा फंड की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि उनकी राय को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। विपक्ष केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अफवाह फैला रहा है। सरकार कोई भी सरकारी संपत्ति निजी हाथों में नहीं दे रही है। उन्होंने कुछ विकास के आंकड़े बुद्धिजीवी लोगों के समक्ष रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा    

पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि इस बैठक का मकसद था कि लोग सरकार की नीतियों से कितने खुश हैं या उनमें निराशा है। केंद्र सरकार बॉर्डर पर रहने वालों के लिए कार्य कर रही है। किसानों को मुआवजा दिया गया है, पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती लोगों को कोई नुकसान न हो इसके लिए बंकर का निर्माण किया गया है। बैठक में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, डीडीसी सदस्यों समेत कई नेता व क्षेत्र के बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- चाहत में हिमाकत : अफगानिस्तान जाने के लिए किशोर बना 'बजरंगी भाईजान': पकड़े जाने पर कही ये बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed