{"_id":"611bfb758ebc3e42bf7b0f63","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2417384120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो युवा संकल्प यात्रा निकलने से पहले आपस में भिडे़ भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो युवा संकल्प यात्रा निकलने से पहले आपस में भिडे़ भाजपाई
विज्ञापन
सांबा आजादी के अमर्त महोत्सब को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की रैली का रवाना करते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। भाजयुमो के पदाधिकारी उस वक्त आपस में भिड़ गए, जब एक कार्यक्रम में वे भाग लेने पहुंचे। यह कार्यक्रम मोर्चा के विशेष मैराथन कार्यक्रम के अंतर्गत डिग्री कॉलेज के बाहर मंगलवार सुबह होना था।
भाजपा आरएस पुरा के अंतर्गत भाजयुमो की तरफ से कस्बे में युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता युवा संकल्प यात्रा शुरू करते, मौके पर मौजूद जिला स्तर के नेता आपस में भिड़ गए। बात कहासुनी से बढ़ते हुए गाली गलौज से आगे इतनी बढ़ गई कि दोनों नेता एक दूसरे पर हमलावर हो गए। एक दूसरे पर पहले उन्होंने हाथ उठाया फिर देखते ही देखते उनमें मारमीट शुरू हो गई। भाजयुमो नेताओं में हुई मारपीट की बात फैलते ही पार्टी नेता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को पार्टी की छवि की खातिर आपस में भिड़ने की बात को रफादफा करने पर दबाव बनाया गया। लेकिन एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उससे पहले पुलिस कार्रवाई करती, दोनों नेताओं पर पार्टी नेताओं की मध्यस्थता के बाद शिकायत वापस लेने को कहा गया। साथ ही पुलिस को आपसी समझौता होने की बात बताई गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति की शिकायत आई थी, मगर उनके आपसी समझौते के बाद शिकायत कर्ता के कहने पर उस पर फिलहाल कार्रवाई स्थगित की गई है।
विज्ञापन
भाजयुमो ने निकाली संकल्प रैली
सांबा। आजादी के 75 वें अमृत उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजयुमो के जिला प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में संकल्प रैली का आयोजन किया गया। डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया।
रैली वीरभूमि पार्क पहुंची। वहां शहीदी स्मारक पर फूल अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। बाद में रैली बसंतर दरिया के निकट बसंतर के हीरो शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल के शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। रैली मेें डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, जंगवीर सिंह, विकास संब्याल, सोनिया ठाकुर, संतोष भगत, इंदु वजीर संब्याल, डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र आदि शामिल रहे। संवाद