फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

नगर पालिका में उत्पन्न हालात पर की चर्चा

विज्ञापन
poiltical
अरनिया। भाजपा कार्यालय में रविवार को मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मंडल सदस्यों सहित पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में अन्य मुद्दों सहित हाल ही में नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर उत्पन्न हुए हालात पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

चर्चा करते हुए नपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि सोमवार को कोर्ट का फैसला आएगा। वह चाहे मेरे हित में हो या विपक्ष में बैठे पार्षदों के हित में आयेगा मान्य होगा। मगर इन तीनों पार्षदों के खिलाफ पार्टी एक्शन जरूर लेगी। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च को भाजपा के दो पार्षदों सहित एक निर्दलीय पार्षद जो अभी भाजपा का एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं, ने समर्थन वापस लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को अल्पमत में ला दिया है, इसका कोर्ट से सोमवार को फैसला आएगा।
विज्ञापन

बैठक मंडल प्रधान दविंदर मनहास की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुई। बैठक में आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता, डीडीसी सदस्य कुमारी सुरेखा भगत, जिला महामंत्री सुनील दत्त, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा व भारत भूषण शर्मा, जिला युवा मोर्चा प्रधान सोनू पंडित, अवतार चौधरी व भारत भूषण सैनी सहित नगर पालिका के अन्य पांच पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed