फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आम आदमी पार्टी ने किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाने की मांग की

विज्ञापन
poiltical
मीरां साहिब। आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि सीमावर्ती किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध कराया जाए। मीरां साहिब क्षेत्र में एक प्रेसवार्ता में पार्टी के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि सीमावर्ती किसानों को उनके हक का नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रणबीर नहर में पांच फीट तक पानी विभाग द्वारा छोड़ा जाना चाहिए। उतना पानी नहीं छोड़ा जा रहा। सबसे बड़ी दिक्कत मुख्य रणबीर नहर में कम से कम सात फीट तक पानी छोड़ा जाना चाहिए, जिसके चलते डी-10 व दूसरी मुख्य रणबीर नहर में पांच फीट तक पानी नहीं पहुंचना है। इस कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। आरएस पुरा बासमती उत्पादक क्षेत्र के किसान अपनी फसल नहीं लगा पा रहे हैं। दुनियाभर में अपनी खुशबू के लिए प्रसिद्ध आरएस पुरा बासमती चावल की अधिक से अधिक पैदावार करने पर किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाएं और नहर विभाग डिविजन-दो के अधिकारी भी ध्यान दें, ताकि किसान समय पर धान की रोपाई कर सकें। इस दौरान प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के बाबू राम, अमित कुमार तथा राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed