{"_id":"6227b156453d2754db14f42c","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2553445129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेतृत्व वाला प्रशासन गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेतृत्व वाला प्रशासन गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें सतीश शर्मा के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की तरफ से लोगों पर पाबंदी और समस्याओं पर चर्चा की।
सतीश शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब प्रशासन लोगों को परेशान करने के लिए एक नया आदेश लेकर आए। भाजपा नेतृत्व वाला यह प्रशासन गरीबों को परेशान करने के लिए हर दिन कुछ नया लेकर आता है। कई माह से छात्र और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाला यह प्रशासन उनके भविष्य को नष्ट करने और उनकी मांगों को नहीं सुनने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर वर्षों से बिना उचित वेतन के काम कर रहे हैं। नियमितीकरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अपने चुनावी लाभ के उद्देश्य के लिए इस प्रक्रिया में देरी कर उनके करियर से खिलवाड़ कर रही है।
पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप राज वर्मा ने कहा कि सीमा क्षेत्र के लोग वर्षों से सेना द्वारा कब्जाई भूमि के मुआवजे के लिए भटक रहे हैं, उनकी काई बात नहीं सुनी जा रही है। कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के लिए लड़ रही है और जब तक उन्हें उनका बकाया नहीं मिल जाता तब तक समझौता नहीं होगा। बैठक में पूर्व सरपंच मनोहर लाल भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष परवीन शर्मा, बचन सिंह, मदन लाल शर्मा, ओमप्रकाश, रोहित शर्मा, विशाल, मोहन लाल, दर्शन लाल, ओम प्रकाश, जिओ बलदेव राज, जिओ बाबू राम भगत मौजूद थे।