फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

उपराज्यपाल के सलाहकार से मिले पंचायत देवीपुर के लोग

विज्ञापन
poiltical
एलजी के सलाहकार और कृषि निदेशक से अपनी मांगों को लेकर मिले पंचायत देवीपुर के लोग
ज्यौड़ियां। तहसील की पंचायत देवीपुर के पंचों और सरपंच ने रविवार को उपराज्यपाल के सलाहकार फारूख खान और कृषि निदेशक केके शर्मा से मुलाकात की। पंच सतीश शर्मा की अध्यक्षता में मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया गया। इस मौके पर जिन मुद्दों को उठाया गया उनमें गांव देवीपुर के लिंक रोड को चौड़ा करना, विभिन्न स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकना, पंचायत के स्वास्थ्य सब सेंटर को प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बदल कर एंबुलेंस मुहैया कराना, पब्लिक लाइब्रेरी खोलना, विभिन्न स्थानों पर लगे लाउड स्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकना, नायब तहसीलदार के लिए स्थायी बिल्डिंग तैयार करने आदि शामिल थे। इसके अलावा देवीपुर में एग्रीकल्चर कार्यालय खोलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर विभिन्न जागरूकता और ट्रेनिंग कार्यक्रमों को आयोजित करने की मांग भी रखी गई। दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में नायब सरपंच चमन वर्मा, पंच विकेंद्र सिंह, पूर्व पंच किशन लाल आदि विशेष रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed