{"_id":"621136875284a9091e7355be","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2541829117","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार में दिया जाए उचित हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार में दिया जाए उचित हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जम्मू प्रांत के पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों की सभी क्षेत्रों में अनदेखी के लिए भाजपा पर तीखा हमला करते हुए, कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने सरकार पर बेरोजगारों सहित लोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने जम्मू प्रांत के पर्वतीय प्रखंडों के युवाओं को रोजगार में उचित हिस्सा देने की मांग की। उन्होंने स्थानीय बेरोजगार युवाओं को जम्मू-अखनूर-पुंछ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के चल रहे कार्य में 90 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की।
सतीश शर्मा दो दिवसीय दौरे के दौरान कंडी क्षेत्र के गांव चौकी चौरा, पुखरानी, मल्लाह, डोरी डागेर आदि विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घराने विभिन्न परियोजनाओं में स्थानीय श्रमिकों की नियुक्ति के संबंध में पूर्ववर्ती राज्य सरकार के साथ हस्ताक्षरित समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं।
सतीश शर्मा ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बडे़-बडे़ वादे किए, जिसने लोगों के लिए बहुत प्रचारित अच्छे दिन लाने की कसम खाई थी। भाजपा शासन के दौरान बेरोजगारी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। भाजपा की उदासीनता और बेरुखी का सबसे बड़ा शिकार युवा रहे।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडलों ने सतीश शर्मा से मुलाकात की और समस्याओं पर प्रकाश डाला। इनमें एक्सीडेंटल अस्पताल चौकी चौरा में जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन और अल्ट्रा-साउंड मशीन लगाने की मांग की। इस मौके पर ओम प्रकाश, नरेश कुमार, ज्ञान सिंह, रवि कुमार, विशाल, दर्शन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।