फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा की तरफ से सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा

विज्ञापन
poiltical
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ के गांव खौड़ कैंप में शनिवार को शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की तरफ से बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बलाक उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने की। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भाजपा की तरफ से सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा है। भाजपा के राज के दौरान से पलांवाला- ज्यौड़ियां मुख्य सड़क का काम शुरू किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। 206 करोड़ की लागत से दरिया चिनाब पर बन रहे पुल का निर्माण बंद है। पहाड़ी तथा कंडी क्षेत्र के लोग पेयजल को तरस रहे हैं, बिजली की कटौती तथा लो वोल्टेज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब को दो समय की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल है। जनता अब धीरे-धीरे समझ रही है। बैठक में मदन लाल, वरुण कुमार, फीमू राम, रजीव, गणेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed