{"_id":"60fc5e948ebc3e5822199409","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2401444109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड फायरिंग रेंज-2 सेक्टर को बंद कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड फायरिंग रेंज-2 सेक्टर को बंद कराया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव बरडोह का एक प्रतिनिधिमंडल फील्ड फायरिंग रेंज जेड-2 सेक्टर (कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज) सामोआं को लेकर भाजयुमो अखनूर के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण से मिला। सुरेश शर्मा ने उन्हें बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज-2 सेक्टर से सेना अभ्यास करती है। अभ्यास के दौरान गांव के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों के पास माल मवेशी चराने और बकरियां चराने के अलावा कोई अन्य व्यवसाय नहीं है। अभ्यास के दौरान बरडोह गांव के लोगों का आने जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है। इसके चलते फील्ड फायरिंग रेंज-2 सेक्टर बंद किया जाए। डीडीसी अध्यक्ष ने उनसे पूछा कि आप लोगों को मुआवजा नहीं मिलता है। लोगों ने कहा कि 40 साल से मुआवजा मिलता आ रहा था और जिस अधिनियम के तहत मुआवजा मिलता आ रहा था उसमें जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो फिर बरडोह के लोगों को 2016 में जब फील्ड फायरिंग रेंज पुना प्रारंभ किया गया तो उसके बाद मुआवजा क्यों बंद हो गया।
डीडीसी अध्यक्ष को बताया कि रेंज को बंद कराया जाए। भारत भूषण ने लोगों से कहा कि रेंज बंद तो नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर 40 साल से जो मुआवजा मिलता आ रहा था आपको मुआवजे की सूची से बाहर नहीं किया जा सकता। मौके पर ही अध्यक्ष भारत भूषण ने उपायुक्त अंशुल गर्ग को फोन कर जल्द संज्ञान लेकर समस्या को हल करने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल, पंच रवि कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, पूरन चंद, रतन लाल, मदन लाल, जयपाल, संजय कुमार और अन्य लोग शामिल रहे।