फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा मंडल मैरा मेंदरिया की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

विज्ञापन
poiltical
अखनूर। भाजपा मंडल मैरा मेंदरिया में रविवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान डॉ. रामलाल शर्मा ने की। इसमें मुख्य रूप से डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें मंडल के सभी बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख व सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुरेश शर्मा ने कहा कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन से जुड़े हैं। यह गर्व की बात है, संगठन के प्रति सभी को निष्ठा पूर्वक काम करने की जरूरत है। हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। हम सबको पार्टी के हित के लिए एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में मंडल प्रभारी विक्रम सिंह, सरपंच तरलोचन दत, मंडल महामंत्री मास्टर चंचल सिंह, उपाध्यक्ष मिल्खी राम, बोधराज, उपाध्यक्ष रतनलाल मंडल सचिव परमानंद, गुरपाल सिंह, शक्ति भगत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
सांबा। भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान मोहिंदर पाल ने की। इस मौके पर सांबा प्रभारी असीम गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। बैठक में मंडल की उपलब्धियों व खामियों पर चर्चा की गई व खामियों को पूरा करने, संगठन पर खरे उतरने का व संगठन को मजबूत करने की बात रखी गई। इसके साथ-साथ मंडल के आज तक के कार्यों का जायजा लिया व आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस अवसर पर ओमकार पाधा, बिहारी लाल, राधिका रानी, डीडीसी सदस्य रमेश कुमार, निशा देवी, अजय गुप्ता हनी शर्मा, प्रशांत गुप्ता, रणजीत काटल, केशव पाधा, कमलेश कुमारी, मनोज कुमार, मदन चौधरी, मनु पाधा, प्रवीत, दरबारी लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed