फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

अखनूर नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
poiltical
अखनूर। नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष आमिता गुप्ता ने एक साल का कार्यकाल खत्म होने पर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह त्यागपत्र उन्होंने भाजपा अखनूर प्रभारी करण सिंह को सौंपा है। पार्टी ने कोविड महामारी के मद्देनजर दोनों का त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है और उन्हें कार्यभार जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन

सनद रहे है कि 2018 में म्यूनिसिपल कमेटी चुनाव में 13 वार्ड में 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजय हुए थे। बाद में दो अन्य विजयी कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अखनूर की कमेटी की सहमति पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल एक-एक साल रखने की प्रक्रिया की सहमति बनी। पहले साल दीपेश सिंह को अध्यक्ष और रश्मि कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष और आमिता गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। अब इनका 15 जून को एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरे पार्षदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की लालसा है। इसको लेकर कुछ सप्ताह से खींचतान चल रही है।, और दोनों ने अपना त्यागपत्र भाजपा अखनूर प्रभारी को सौंप दिया।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक साल पूरा होने पर अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया गया। मगर पार्टी हाईकमान ने कोविड की वजह से कार्यालय हो बढ़ाने की आज्ञा दी है। जिसपर कस्बे में विकास कार्य की प्रगति दी जाएगी, जो कोविड की वजह से बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अखनूर प्रभारी करण सिंह ने बताया कि कोविड महामारी की वजह से अखनूर नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बदला नहीं जाएगा। इसी टीम पर भरोसा करते हुए दोनों को पद पर बने रहने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed