{"_id":"d45dca57424546dbbb645bfde826c8e5","slug":"pm-will-devote-baglihar-project-to-nation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम जल्द राष्ट्र को समर्पित करेंगे बगलिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम जल्द राष्ट्र को समर्पित करेंगे बगलिहार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनाब दरिया पर 450 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता की बगलिहार दो परियोजना के आगामी अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जम्मू कश्मीर में बिजली संकट को कुछ हद तक दूर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में बगलिहार दो परियोजना को विधिवत कमीशन करेंगे। जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन परियोजना को कमीशन करने से पूर्व ही ट्रायल के तौर पर बिजली उत्पादन की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया सितंबर महीने के आखिर सप्ताह में परियोजना के 150 मेगावाट के एक इंटेक को शुरू से हो सकती है। रियासत में बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर मौजूदा समय में 1000 मेगावाट के पार चल रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से बेहाल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बगलिहार परियोजना में क्षमता के मुताबिक अगर 450 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ तो बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर कम होगा। हालांकि पूरी बिजली रियासत को नहीं मिलेगी।
समझौते के तहत आधी बिजली ही रियासती सरकार प्रयोग में ला पाएगी। बहरहाल जो भी हो बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ने से रियासत में बिजली परिदृश्य में हलका सुधार जरूर आएगा।