फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM says centre working on ensuring connectivity In jammu and kashmir

JK में कनेक्टिविटी के लिए केंद्र कर रहा है काम: पीएम

Wed, 06 Jan 2016 10:14 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
PM says centre working on ensuring connectivity In jammu and kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र जम्मू और कश्मीर में बेहतर भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में भारी संभावना है।

विज्ञापन


वह जम्मू और कश्मीर के 240 युवाओं के साथ चर्चा के दौरान राज्य के संदर्भ में अपनी भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन बच्चों की उम्र 15 से 24 साल थी और इनमें से ज्यादातर उग्रवाद से प्रभावित परिवारों, अनाथालय और समाज के कमजोर तबके से थे।
विज्ञापन


इन युवाओं ने बार-बार अपनी यह इच्छा रखी कि वे अपने राज्य को तरक्की करते देखना चाहते हैं और वहां दिल्ली जैसी आधुनिक बुनियादी ढांचा चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर इन बच्चों के साथ आधे घंटे गुजारे

PM says centre working on ensuring connectivity In jammu and kashmir

जम्मू और कश्मीर के इन युवाओं ने प्रधानमंत्री से उनके रेस कोर्स स्थित घर पर मुलाकात की और उनसे लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। राज्य सरकार के समन्वय के साथ गृह मंत्री की पहल ‘वतन को जानो’ अभियान के तहत दिल्ली आए थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया, ‘जम्मू और कश्मीर के 240 से अधिक युवाओं के साथ सुखद शाम गुजारा। ये उग्रवाद प्रभावित परिवारों, अनाथालयों और कमजोर वर्ग से हैं।’ जम्मू और कश्मीर के 241 बच्चे बुधवार को उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिले। बच्चों से मिलने के बाद उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘इन युवा बच्चों की सीमा आसमान है। ये जो चाहें पा सकते हैं।’

अपने यात्रा का अनुभव परिवार और दोस्तों से साझा करना: रिजिजू
दिल्ली आए जम्मू और कश्मीर के बच्चों से गृह राज्यमंत्री ने घर लौटने के बाद यात्रा के अनुभव अपने परिवार और दोस्तों से साझा करने की सलाह दी।

स्टडी टूर पर दिल्ली आए विभिन्न स्कूलों के कक्षा सात से 10 तक के 43 विद्यार्थी और तीन शिक्षक रविवार को जम्मू से दिल्ली के लिए चले थे।

बच्चों से मुलाकात के दौरान रिजिजू ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें देश की विविधता और सुंदरता को समझने में मदद मिलेगी। इस स्टडी टूर का आयोजन सीआरपीएफ द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed