{"_id":"63984bdc187c3f396609c60d","slug":"pm-package-kashmiri-pandits-employees-protest-jammu-continues-said-government-failed-to-provide-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पीएम पैकज कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, बोले- सुरक्षा देने में सरकार विफल, घाटी से बाहर हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पीएम पैकज कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, बोले- सुरक्षा देने में सरकार विफल, घाटी से बाहर हो तैनाती
Tue, 13 Dec 2022 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:24 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए घाटी से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है। वह कश्मीर में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए घाटी से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है। वह कश्मीर में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। इसी के चलते दो सौ दिनों से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नेता कर्मचारियों से मिले थे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं। कर्मचारी कई महीने से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने सत्ता में आने पर अल्पसंख्यक समुदाय की सम्मान और सुरक्षित पुनर्वास के लिए वादा किया है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा कश्मीरी पंडितों के लिए पूरे देश में हल्ला कर रही है और चुनावी लाभ के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का मौका नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन
डीएपी नेताओं ने कहा कि हम उनकी वापसी, पुनर्वास और उनके नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हैं। पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और आवाज उठाएगी। कर्मचारियों का वेतन रोकना उनके साथ अन्याय है। डीएपी नेताओं में जीएम सरूरी, आरसी चिब, सलमान नाजमी, गौरव चोपड़ा, विशाल चोपड़ा, अश्विनी हांडा आदि मौजूद रहे।