फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm nehru responsible for Kashmi situation: jitendra singh

कश्मीर की हालत के लिए नेहरू दोषी: जितेंद्र सिंह

Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
pm nehru responsible for Kashmi situation: jitendra singh

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर की वर्तमान हालत के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं। नेहरू के बाद इंदिरा गांधी का शासन लंबे समय तक रहा और कश्मीर की समस्या गहरी होती चली गई। इसलिए अब प्रायश्चित काल है।

विज्ञापन


बुधवार को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर की जो सीमाएं तय की थीं, वही उस रियासत की असली सरहद है।
विज्ञापन


इसमें ब्लूचिस्तान और गिलगित भी शामिल हैं। कश्मीर की मूल सरहदों के मामले में किसी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब पीओके को फिर से कश्मीर में शामिल करना ही मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी देश के दूसरे हिस्सों में गए तो उनमें से इंद्र कुमार गुजराल और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन गए लेकिन जम्मू-कश्मीर जाने वाले वैसे ही शरणार्थियों को अब तक नागरिकता भी नसीब नहीं हुई है।

महाराजा हरि सिंह राजा होते हुए भी लोकतांत्रिक थे

pm nehru responsible for Kashmi situation: jitendra singh

हरि सिंह की राज्य के सभी इलाकों के समान विकास की नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा के बाद अन्य के शासनकाल में ऐसा नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री के अनुसार महाराजा हरि सिंह राजा होते हुए भी लोकतांत्रिक थे।

उनकी चार पीढ़ियों ने राज किया और आजादी के बाद लोकतंत्र में एक परिवार की पांच पीढ़ियां राज करती रहीं। कांग्रेस में वंशवाद पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि सियासत में स्थापित होने के लिए पिता का नाम खोजना पड़ता है। वह नहीं मिले तो ससुर खोजना जरूरी होता है लेकिन भाजपा में एक आम कार्यकर्ता को भी उचित जगह मिलती है।

कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह के पोते अजातशत्रु और परपोते युवराज रणविजय सिंह के अलावा एमडीएच मसाले के चेयरमैन महाशय धर्मपाल भी मौजूद थे। अजातशत्रु ने जम्मू हवाईअड्डे का नामकरण महाराजा के नाम पर करने और उन्हें भारत रत्न से नवाजने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed