दिवाली का तोहफा देने जम्मू कश्मीर आ रहे हैं पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की प्रतिष्ठित 450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की बगलिहार दो पन बिजली परियोजना की तीनों यूनिटों का एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को लोकार्पण करेंगे।
परियोजना की पहली दो यूनिटों (300 मेगावाट) की सफल टेस्टिंग के बाद सितंबर महीने से ही बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। 150 मेगावाट क्षमता की तीसरी यूनिट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई हैं।
ताकि पांच नवंबर से पूर्व यहां से भी बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारी आखिरी चरण में चल रही है। जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा अगर अक्तूबर माह में होता तो बगलिहार परियोजना की दो यूनिटों का ही लोकार्पण हो पाता।
पांच नवंबर को दौरा होने से कारपोरेशन को तीसरी यूनिट की टेस्टिंग का काम पूरा करने का समय मिल गया है और टेस्टिंग सफल रही तो तीनों यूनिटों का एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
60 फीसदी बिजली बाहर बेची जाएगी
बगलिहार दो परियोजना के चीफ इंजीनियर अब्दुल वाहिद का कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की परियोजना स्थल पर तैयारी शुरू हो चुकी है।
परियोजना से 300 मेगावाट बिजली उत्पादन की सफल टेस्टिंग हो चुकी है और तीसरी यूनिट जोकि 150 मेगावाट की हैं उसकी टेस्टिंग का काम भी शुरू किया जा चुका है।
आशा हैं कि पांच नवंबर से पूर्व इस यूनिट से भी बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को बगलिहार दो पन बिजली परियोजना राष्ट्र को समर्पित करने के अलावा बगलिहार में ही पावर मैनेजमेंट एंड टेक्निक्ल इंस्टीच्यूट का भी उद्घाटन करेंगे।
इस संस्थान के खुलने से रियासत में बिजली स्टेशनों को सकुशल चलाने के लिए कुशल कर्मियों को तैयार किया जाएगा। बगलिहार दो परियोजना के निर्माण के लिए रियासती सरकार की ओर से केंद्र सरकार से लिए गए ऋण को चुकाने के लिए परियोजना से उत्पादित 60 फीसदी बिजली रियासत के बाहर बेची जाएगी।
3113 करोड़ रूपए हुए खर्च
चालीस फीसदी बिजली रियासत के उपभोक्ताओं की मांग को पूरी करने के लिए मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को रियासत में बगलिहार परियोजना के लोकार्पण के लिए आने की तिथि निर्धारित होने के बाद जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन भी तैयारी में जुट गया है।
रामबन जिले के चंद्रकोट में चिनाब दरिया पर स्थित 450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की बगलिहार टू परियोजना पर करीब 3113 करोड़ की राशि खर्च हुई है। इस परियोजना की करीब 60 फीसदी उत्तरी ग्रिड के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में भेजी जाएगी, ताकि परियोजना के लिए लिए गए ऋण को चुकाया जा सकें।
परियोजना में अभी तक 300 मेगावाट बिजली उत्पादन को हासिल किया जा चुका है। जबकि शेष 150 मेगावाट बिजली उत्पादन को हासिल करने की दिशा में भी टेस्टिंग का काम चल रहा है।