नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू में करेंगे रैलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से सटे अरनियां में जिस तरह से गुरुवार को 6 विदेशी आतंकवादियों ने घुस कर तबाही मचाई है उससे यह तो साफ हो गया कि कल जम्मू में चुनावी रैली करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बड़ा बयान दे सकते है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और पुंछ जिलों में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि हमें उम्मीद है कि इन रैलियों में भी भाजपा को उसी तरह का समर्थन मिलेगा, जैसा कि किश्तवाड़ रैली में मिला था।
पहले चरण के लिए कर चुके है रैली
राज्य में पहले चरण के तहत 25 नवंबर को हुए मतदान से पहले 22 नवंबर को किश्तवाड़ में आयोजित मोदी की रैली में 40,000 से अधिक लोग उन्हें सुनने के लिए एकत्र हुए थे।
राज्य में दूसरे चरण के तहत दो दिसंबर को मतदान होना है। पूंछ जिले के सुरानकोट, मेंढर और पूंछ हवेली, उधमपुर जिले के रामनगर, चेनानी तथा उधमपुर और रियासी जिले के गुलाबगढ़, रियासी तथा गुल अर्नास में दूसरे चरण के तहत मतदान होना है।
कश्मीर घाटी में कुलगाम जिले के देवसर, नूराबड, होमशालिबाग तथा कुलगाम और कुपवाड़ा जिले के हंडवाड़ा, कुपवाड़ा, कर्नाह, लोलाब तथा लालगेट विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।