फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm must consult all parties on Land Bill: mufti

भूमि अधिग्रहण बिल पर क्या बोले सीएम मुफ्ती, पढ़ें खबर

Thu, 16 Jul 2015 11:12 AM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
pm must consult all parties on Land Bill: mufti

भाजपा के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भूमि अधिग्रहण विधेयक पर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने केंद्र सरकार की राय पर मुहर लगाने से परहेज करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


नीति आयोग की संचालन परिषद की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि हालांकि नया कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता, फिर भी वे इस मुद्दे पर सबकी सलाह को महत्व दिए जाने के पक्षधर हैं। विरोधियों के विचारों को भी अहमियत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सर्वदलीय बैठक का प्रस्ताव रखा। मुफ्ती ने कहा कि प्रस्तावित मुआवजे, राहत और पुनर्वास पर असहमति नहीं है, लेकिन सलाह मशविरा और इसके सामाजिक प्रभाव के आकलन पर चिंताएं जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतों के हिसाब से नीतियां तय करें

pm must consult all parties on Land Bill: mufti

मुफ्ती ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना अधिनियम में उचित मुआवजा पाने के अधिकार को विस्तार देने तथा पारदर्शिता को लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा राष्ट्रीय नीतियों को और लचीला बनाए जाने की जरूरत है।

राज्यों को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वे अपनी स्थानीय जरूरतों के हिसाब से नीतियां तय कर सकें। मजबूत राज्य से ही मजबूत देश की कल्पना की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि एक ही साइज का जूता हर पैर में फिट नहीं हो सकता है। इसलिए योजनाएं स्थानीय जरूरतों और भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से बनाई जानी चाहिए।

राज्यों को यह छूट मिलनी चाहिए कि वे अपने हिसाब से राष्ट्रीय नीतियों को लागू कर सकें। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का अपना भूमि अधिग्रहण कानून है। केंद्र का कानून वहां सीधे तौर पर लागू नहीं हो पाएगा।

फिर भी बदले हालात के संदर्भ में विकास की जरूरतों के हिसाब से हम अपने कानून में संशोधन कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर दलबदल और भूमि अधिग्रहण पर कानून बनाने में अगुआ रहा है।

सिर्फ मुआवजा ही नहीं रोजगार भी दें

pm must consult all parties on Land Bill: mufti

मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघवाद को बढ़ावा देने की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यों को बराबरी का पार्टनर बनाना होगा। कुछ राज्यों ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में प्रस्तावित संशोधनों पर ऐतराज जाहिर किया है।

उनकी कुछ बाध्यताएं हो सकती हैं लेकिन किसी भी हालत में निवेश के माहौल पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए। संशोधनों को किसान विरोधी बताने वालों की भी सलाह लेनी चाहिए।

जम्मू कश्मीर विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर चुनौती झेल रहा है। सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए सर्वसम्मति से ही नीतियां तय की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे के विस्तार प्रोजेक्ट और नेशनल हाईवे विस्तार के लिए भूमि लिए जाने के क्रम में मुआवजे के अलावा रोजगार की भी व्यवस्था जरूरी है।

जमीन देने वालों को जीविका के लिए आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात का जिक्र करते हुए मुफ्ती ने कहा कि रेलवे विस्तार के लिए भूमि देने वालों को नौकरी की बात उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed