फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi will visit jammu and kashmir in october

अक्तूबर में मिशन कश्मीर पर मोदी भरेंगे लंबी उड़ान

Sun, 13 Sep 2015 10:09 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
pm modi will visit jammu and kashmir in october

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन कश्मीर के लिए उड़ान भरेंगे। उड़ी के बाद अब वे बगलिहार-दो पावर प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके लिए वे 15 से 20 अक्तूबर के बीच रियासत का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इसके लिए पीएम को अनुरोध पत्र भेजा है।

विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने दो-तीन दिन पहले प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि बगलिहार-दो पावर प्रोजेक्ट से उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसे राष्ट्र को समर्पित करने के लिए वे 15 से 20 अक्तूबर के बीच का कोई समय दें तब तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगलिहार से ही कश्मीर को पैकेज की घोषणा भी संभव

pm modi will visit jammu and kashmir in october

राज्य के डिप्टी सीएम तथा पीडीडी मंत्री डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि रामबन जिले में चिनाब दरिया पर 450 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता की बगलिहार दो परियोजना के एक इंटेक से 150 मेगावाट पन बिजली उत्पादन नौ अक्तूबर से शुरू हो गया है।

इसे उत्तरी ग्रिड से भी जोड़ दिया गया है। परियोजना के दूसरे इंटेक से 15 सितंबर के आसपास उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि बगलिहार दो परियोजना पर लगभग 3113.19 करोड़ खर्च हुआ है।

वर्ष 2012 में शुरू इस प्रोजेक्ट में जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया है। 450 मेगावाट की बगलिहार-एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन 10 अक्तूबर 2008 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था।

प्रधानमंत्री बगलिहार से ही कश्मीर के लिए पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। पैकेज का लंबे समय से कश्मीर के  बाढ़ पीड़ितों को इंतजार है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू राज्य में सरकार बनने के बाद से दिल्ली के संपर्क में रहकर इस पैकेज को अंतिम रूप देने में लगे रहे। माना जा रहा है कि 55 हजार करोड़ रुपये का पैकेज रियासत को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed