फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM modi will inaugurate asia longest tunnel in apri;

अगले महीने देश को एशिया की सबसे लंबी सुरंग का तोहफा देंगे पीएम मोदी

Wed, 22 Mar 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 22 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
PM modi will inaugurate asia longest tunnel in apri;
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लोकार्पण को तैयार एशिया की सबसे बड़ी रोड टनल (चिनैनी-नाशरी) रोजाना 27 लाख का इंधन बचाएगी। जम्मू से श्रीनगर तक के सफर को सुगम बनाने के साथ ही यह टनल किफायती भी बनाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि विश्व की आधुनिकतम तकनीक से तैयार चिनैनी नाशरी टनल से हाईवे का सफर दो घंटे कम हो जाएगा। वाहनों की आवाजाही के अनुमान के आधार पर 27 लाख रुपये के इंधन की बचत होगी।
विज्ञापन


पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के साथ टनल की जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एशिया की सबसे बड़ी दो-दिशाओं वाली रोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

PM modi will inaugurate asia longest tunnel in apri;
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo

उन्होेंने बताया कि 2519 करोड़ रुपये की लागत से बनी आल वेदर सुरंग विश्वस्तरीय सुरक्षा से लैस है और इसे रिकॉर्ड चार साल में तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक 10.89 किलोमीटर लंबी सुरंग उधमपुर से रामबन के बीच है। यह हिमालय के दुर्गम क्षेत्र में इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।

वहीं पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, वे गर्व महसूस कर रहे हैं कि टनल का निर्माण उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में सड़क और पुल बनाने के लिए केंद्र ने 40 हजार करोड़ की भारी भरकम राशि को मंजूरी दी है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी के आभारी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed