अगले महीने देश को एशिया की सबसे लंबी सुरंग का तोहफा देंगे पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लोकार्पण को तैयार एशिया की सबसे बड़ी रोड टनल (चिनैनी-नाशरी) रोजाना 27 लाख का इंधन बचाएगी। जम्मू से श्रीनगर तक के सफर को सुगम बनाने के साथ ही यह टनल किफायती भी बनाएगी।
दिल्ली में पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि विश्व की आधुनिकतम तकनीक से तैयार चिनैनी नाशरी टनल से हाईवे का सफर दो घंटे कम हो जाएगा। वाहनों की आवाजाही के अनुमान के आधार पर 27 लाख रुपये के इंधन की बचत होगी।
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के साथ टनल की जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एशिया की सबसे बड़ी दो-दिशाओं वाली रोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे।
जितेंद्र सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार
उन्होेंने बताया कि 2519 करोड़ रुपये की लागत से बनी आल वेदर सुरंग विश्वस्तरीय सुरक्षा से लैस है और इसे रिकॉर्ड चार साल में तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक 10.89 किलोमीटर लंबी सुरंग उधमपुर से रामबन के बीच है। यह हिमालय के दुर्गम क्षेत्र में इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।
वहीं पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, वे गर्व महसूस कर रहे हैं कि टनल का निर्माण उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में सड़क और पुल बनाने के लिए केंद्र ने 40 हजार करोड़ की भारी भरकम राशि को मंजूरी दी है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी के आभारी हैं।