फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi will dedicate hydroelectric project to nation

दिवाली पर पीएम मोदी जम्मू कश्मीर को देगें ये तोहफा

Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
pm modi will dedicate hydroelectric project to nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के करीब जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ सकते है। यहां पर वह 450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की बगलिहार दो पन बिजली परियोजना को लोर्कापण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय हैं कि पिछले साल 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों और सैनिकों के साथ मनाई थी। अपने दौरे के दौरान मोदी जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास व अन्य विकास कार्यों के लिए चिर प्रतिक्षित वित्तीय पैकेज का ऐलान कर रियासत को दीवाली को तोहफा भी दे सकते है।
विज्ञापन


रामबन जिले के चंद्रकोट में चिनाब दरिया पर बनी 450 मेगावाट क्षमता की बगलिहार दो पन बिजली परियोजना में तीन सौ मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व शेष डेढ़ सौ मेगावाट परियोजना की टरबाइन की टेस्टिंग का काम पूरा करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रियासत सरकार की तरफ से बगलिहार-2 परियोजना का उद्घाटन करने का न्योता दिया गया है।


उद्घाटन के लिए आने के लिए प्रधानमंत्री ने सहमति दी हुई है। व्यस्तता के चलते अक्तूबर महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम अब नवंबर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed