जम्मू-कश्मीर में पार्टी नहीं सरकार की रैली करेंगे पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की रैली और चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने प्रशासन के अधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की और सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद डा. जितेंद्र सिंह ने बट्टलबालियां में रैली स्थल का दौरा करके भाजपा के नेताओं को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताया जाए कि यह किसी पार्टी की रैली नहीं। यह सरकार की रैली होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा लें।
शाम करीब पांच बजे डा. जितेंद्र सिंह डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल पहुंचे, जहां पहले से ही डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल, उधमपुर विधायक पवन गुप्ता, चिनैनी के विधायक दीना नाथ भगत मौजूद थे। डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस रैली के आयोजन में प्रशासन व सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह किसी पार्टी की रैली नहीं है, बल्कि यह सरकार की रैली है और इसका विषय राज्य के विकास से संबंध रखता है।
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश
उद्घाटन समारोह और रैली स्थल पर यातायात व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दोनों ही कार्यक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। सभी विधायक इस रैली के आयोजन में सहयोग करें। वहीं बैठक में मौजूद डिवकाम पवन कोतवाल ने प्रशासन के अधिकारियों को कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए।