फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi to visit Jammu and Kashmir on January 15

मोदी की रैली के बहाने भाजपा करेगी प्रदर्शन, कोई नहीं चूकना चाहता मौका

Thu, 03 Jan 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Jammu and Kashmir on January 15
PM modi - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 जनवरी को रियासत दौरे के बहाने प्रदेश भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पकड़ को प्रदर्शित करने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी एम्स सहित जम्मू संभाग में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में भाजपा चाहती है कि चुनाव से पूर्व जम्मू में मेगा प्रोजेक्टों के शुरू होने को भाजपा की उपलब्धि की तरह पेश किया जाए। इसके लिए प्रदेश के सांसदों, पूर्व विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों को रैली स्थल पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, विजयपुर में एम्स परियोजना वैसे तो जम्मू पुंछ लोकसभा के तहत आती है, लेकिन यह इलाका कठुआ जिले से भी सटा है। ऐसे में इसका लाभ कठुआ उधमपुर क्षेत्र के सांसद को भी मिलेगा। सांबा जिले के विधानसभा क्षेत्रों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धानमंत्री जम्मू-अखनूर फोर लेन परियोजना, लद्दाख विश्वविद्यालय, सुंदरबनी डिग्री कालेज, अखनूर में इंद्रपत्तन पुल, उधमपुर में देविका नदी के सुंदरीकरण कार्य, शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना का आनलाइन शिलान्यास भी करेंगे। रटले पनबिजली और चिनैनी-सुद्धमहादेव वैकल्पिक राजमार्ग आदि परियोजनाओं का शिलान्यास भी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed