फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi to inaugurate Asia's biggest Smart Tunnel in Jammu and Kashmir

एशिया की सबसे बड़ी स्मार्ट टनल का लोकार्पण कर न्यू इंडिया की बुनियाद रखेंगे मोदी

Sun, 02 Apr 2017 11:44 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate Asia's biggest Smart Tunnel in Jammu and Kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया की सबसे बड़ी टनल के लोकार्पण के बहाने न्यू इंडिया की बुनियाद रखेंगे। इस स्मार्ट और इंटेलीजेंट टनल में सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल हुआ है वह दुनिया में आधुनिकतम है। मोदी के न्यू इंडिया के सपने में आधुनिकतम तकनीक से लैस इस नए भारत की कल्पना शुमार है। मोदी आज चिनैनी-नाशरी टनल का उद्घाटन कर इसी तकनीकी क्रांति की नींव रखने वाले हैं। टनल में सारी व्यवस्था मानव रहित और कंप्यूटरीकृत है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने अमर उजाला को विशेष मुलाकात में बताया कि दुनिया की टनल तकनीक में चिनैनी-नाशरी टनल अनोखी है। दुनिया में जो भी लेटेस्ट तकनीक है, वह इस टनल में मौजूद है। जो यहां नहीं है वह फिलहाल किसी दूसरे देश में भी नहीं है। भविष्य में बदलाव के बाद जो भी नई तकनीक आएगी वह इस टनल को मिल जाएगी। यह जम्मू कश्मीर और उधमपुर के लिए गौरव का साक्षी बनने वाला है। इससे अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार में बूम आएगा। 
विज्ञापन


पर्यावरण पर विश्व सम्मेलन में भारत ने अपने संकल्प पत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का अपना लक्ष्य तय किया है। यह टनल उस संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने की ओर एक कदम है। इस टनल में पर्यावरण संरक्षण के सभी उपाय किए गए हैं। पहाड़ों से निकलने वाले पानी का ही टनल में उपयोग हो रहा है और ट्रीटमेंट के बाद नाले में भेजा जा रहा है। स्वच्छता का टनल में विशेष ध्यान रखा गया है। कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने की व्यवस्था है। यह व्यवस्था अमेरिका जैसे विकसित देशों के लिए भी एक सीख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद और अलगाववाद पर लगाम में भी सहायक

PM Modi to inaugurate Asia's biggest Smart Tunnel in Jammu and Kashmir
चिनैनी नाशरी टनल आल वेदर रोड सुंरग है। इसके चालू होने के बाद सुरक्षा बलों को घाटी तक पहुंचने की राह और आसान हो जाएगी। जम्मू- श्रीनगर हाईवे का चिनैनी से नाशरी तक का इलाका खराब मौसम में हमेशा बाधित होता रहा है। इस टनल से अब यातायत सुगम हो जाएगा। इससे आतंकवाद और अलगाववाद पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी।

अलगाववादियों का आह्वान विकास विरोधी
डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अलगाववादियों ने टनल के उद्घाटन के दिन के बंद का आयोजन कर यह साबित कर दिया है उनका एजेंडा विकास विरोधी और पाकिस्तान परस्त है। अलगाववादियों को कश्मीर की अवाम के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कश्मीरी युवा इस टनल के चालू से रोजगार के नए द्वार खुलने की संभावना से उत्साहित हैं जबकि अलगाववादी अपनी सुविधा की सियासत में मशगूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed