{"_id":"58e754544f1c1b4c3e5b889b","slug":"pm-modi-speaks-mehbooba-mufti-on-issue-of-kashmir-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बाढ़ के हालात में पीएम ने महबूबा मुफ्ती को दिया हर संभव मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बाढ़ के हालात में पीएम ने महबूबा मुफ्ती को दिया हर संभव मदद का भरोसा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर घाटी में बाढ़ के हालातों के बीच केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इस आशय में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है।
विज्ञापन
Spoke to J&K CM @MehboobaMufti on the flood situation in the state. Offered all possible support from Centre in dealing with the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2017विज्ञापन
पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि 'जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से राज्य में बाढ़ के हालातों के विषय पर बात की और इस आपदा से राहत के लिए केंद्र से हर संभव का भरोसा दिया'।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में बाढ़ के हालातों के बीच सेना युद्ध स्तर पर राहत कार्य में जुट चुकी है। घाटी के कई इलाकों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण कई रिहाइशी इलाके पानी से घिरे हुए हैं। इन हालातों के बीच प्रशासन और सेना दोनों लोगों के लिए राहत कार्य में जुटी हुई है।