{"_id":"e95c7eae794c7c5ffb04ad44daf8bf80","slug":"pm-modi-should-interfere-in-budgam-incident-ask-rashid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घाटी के हालात सुधारने को आगे आएं पीएम मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घाटी के हालात सुधारने को आगे आएं पीएम मोदी'
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवामी इतिहाद पार्टी के लंगटे विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने गुरुवार को श्रीनगर में मीडिया से कहा कि बडगाम जैसी घटनाएं यहां के लोगों का केंद्र सरकार पर बने विश्वास को प्रभावित करती है। जिसका ख्याल केंद्र सरकार को रखना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बडगाम मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं दखल देकर यहां के लोगों का केंद्र सरकार से उठे विश्वास को दोबारा मजबूत करना चाहिए। प्रधान मंत्री के दखल देने से हालात सामान्य हो सकते हैं। इंजीनियर रशीद ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह अगर बडगाम मामले में दोषियों को सजा देंगे तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं कम होंगी और इन्हीं प्रयासों से घाटी के बिगड़े हुए हालात को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
रशीद ने लोगों से निवेदन किया कि वह परिवर्तन के लिए अपने मत का प्रयोग करें। इसी बीच आवामी इतिहाद पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सोची भी जारी की। सूची के अनुसार डा. बारी नायक विधानसभा क्षेत्र होम शालीबुग से, खालिद नायक वची क्षेत्र से, मोहम्मद सोफी इकबाल पापोर क्षेत्र से, परवेज जमाल सोनवार से और ऐजाज अहमद सोफी हंदवाड़ा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन