फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi's election rally in srinagar

प्रधानमंत्री को एक नजर देखने की दिखी बेताबी

Tue, 09 Dec 2014 11:29 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 09 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
pm modi's election rally in srinagar

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने पहुंचे। इसमें ज्यादातर भाजपा समर्थक थे, वहीं काफी संख्या में महिलाएं और युवक-युवतियां भी मोदी को आमने-सामने देखने की चाह लिए रैली स्थल पहुंचे।

विज्ञापन


बच्चे भी अच्छी तादाद में अपने माता-पिता के साथ अपने गले में भाजपा का झंडा और सिर पर केसरिया टोपी डाले रैली में आए थे। बच्चों और युवक-युवतियों में मोदी को देखने के लिए काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


मोदी को सुनने पहुंचे 12 वर्षीय शाहनवाज ने बताया कि उन्होंने टीवी पर मोदी की रैली के बारे में सुना था। वे सिर्फ यहां मोदी को देखने आए हैं। इसी तरह आठ वर्षीय आरिफ भी देश के प्रधानमंत्री को देखने आए थे। आरिफ ने कहा, उसका मोदी को देखने का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 वर्षीय अमित बाली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी बड़ी तमन्ना थी एक बार मोदी की एक झलक पाने की, जो अब पूरी हो गई। अमित की तरह की और भी युवा रैली में देश के प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे।

गौरतलब है कि मोदी की रैली में जिस तरह कड़ाके की ठंड में भी अच्छी भीड़ जमा हुई, उससे यह बात साबित हो गई कि मोदी की लहर का असर वादी में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed