फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi raily, jammu

Jammu News: पहाड़ी-गुज्जर समुदाय के लोग मोदी की रैली को बनाएंगे यादगार

विज्ञापन
PM Modi raily, jammu
दोनों समुदायों ने पीएम के स्वागत के लिए तेज की तैयारियां, एमए स्टेडियम में मंच लेने लगा आकार
विज्ञापन


जम्मू। एमए स्टेडियम जम्मू में 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली में पहाड़ी आैर गुज्जर समुदाय के लोग भी जुटकर प्रतिबद्धता दिखाएंगे। दोनों समुदायों ने मोदी के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही स्टेडियम में मंच ने आकार लेना शुरू कर दिया है। रैली के लिए कुर्सियां व अन्य सामान जम्मू, पंजाब, पठानकोट आदि स्थानों से मंगवाया जा रहा है।

रैली के लिए भाजपा भी तैयारियों में जुटी है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुुर सहित अन्य जिलों से भीड़ लाने के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकें जारी हैं। 19 फरवरी को पार्टी हाईकमान से कई दिग्गज नेता जम्मू आएंगे। स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। शुक्रवार को प्रदेश से सौ से अधिक पार्टी नेता नई दिल्ली में 17 से 18 फरवरी को हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शिरकत करने के लिए रवाना होंगे। पीएम के वैष्णो देवी के दरबार के साथ बनिहाल स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की चर्चा की, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि रैली के लिए पार्टी कैडर व्यवस्थाएं कर रहा है। स्टेडियम में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य है। सुरक्षा एजेंसियां रैली के लिए रिहर्सल भी करेंगी।
विज्ञापन


------

पीएम के मां वैष्णो के दरबार में नतमस्तक होने की संभावना, तैयारियां जोरों पर

कटड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 20 फरवरी के जम्मू के प्रस्तावित दौरे के दौरान कटड़ा आने की भी संभावना जताई जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही रोपवे परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इस संबंध में प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले भी लोकसभा चुनाव का बिगुल मां के दरबार में माथा टेकने के बाद ही बजाया था। इसलिए फिर से उनके मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाने की संभावना है। इस दौरान प्रकांड पंडितो द्वारा उप राज्यपाल की उपस्थिति में उनका स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed