फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi odi likely to visit Srinagar on Eid

दीवाली के बाद ईद भी कश्मीर में मनाएंगे मोदी

Wed, 08 Jul 2015 10:46 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
pm modi odi likely to visit Srinagar on Eid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के लोगों को इफ्तार पार्टी दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी 17 जुलाई को पूर्व सांसद और मंत्री गिरधारी लाल डोगरा के 100वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू जाएंगे।

विज्ञापन


पीएम कार्यक्रम के बाद उसी दिन श्रीनगर चले जाएंगे, जहां वे एक इफ्तार पार्टी की मेजबानी कर सकते हैं। ईद 17 या 18 को होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मोदी अमरनाथ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम कार्यालय ने प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अंतिम कार्यक्रम प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी के बाद तय होगा। भाजपा के पीडीपी के साथ सत्ता संभालने के बाद पीएम पहली बार राज्य का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मन की बात’ कार्यक्रम में रक्षाबंधन का जिक्र किया था

pm modi odi likely to visit Srinagar on Eid

इससे पहले उन्होंने बाढ़ की विभीषिका के बाद राज्य में ही दिवाली की रात बिताई थी। उस दौरान सवाल उठा था कि राज्य में आने के लिए उन्होंने ईद का दिन क्यों नहीं चुना। पीएम ने बीते हफ्ते ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रक्षाबंधन का जिक्र किया था।

इस दौरान रमजान होने के बावजूद, इसका उल्लेख नहीं करने के कारण भी उन्हें कांग्रेस का निशाना बनना पड़ा था। इन सब को देखते हुए पीएम की इस जम्मू-कश्मीर यात्रा को सियासी तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यात्रा का खाका ऐसे समय खींचा जा रहा है, जब 14 जुलाई को संघ राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करने जा रहा है। वहीं 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुफ्ती सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है।

रियासत के लिए पैकेज की घोषणा कर सकते है मोदी

pm modi odi likely to visit Srinagar on Eid

दरअसल भाजपा अपने से विपरीत विचारधारा वाली पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद राज्य में अपनी अलग पहचान नहीं खोना चाहती है। साथ ही इस सरकार के जरिए वह मुसलमानों को सकारात्मक सियासी संदेश भी देना चाहती है।

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे अपने दौरे पर रियासत के लिए पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास तथा प्रबंधन के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने सिद्धांतत: मंजूरी दे दी है, जिसकी घोषणा संभव है।

साथ ही जम्मूवासियों की एम्स की मांग का भी एलान हो सकता है। पिछले दिनों राज्य के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने कहा था कि इसी महीने मोदी वित्तीय पैकेज की घोषणा करेंगे।

रियासत में भाजपा-गठबंधन की सरकार बनने के बाद वे पहली बार यहां आएंगे। इसके पहले वे मुफ्ती सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहली मार्च को आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed