फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi not going to kashmir for eid: bjp

मोदी श्रीनगर में नहीं करेंगे इफ्तार पार्टी का आयोजन

Wed, 08 Jul 2015 10:07 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
pm modi not going to kashmir for eid: bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत के दौरे की फिलहाल पीएमओ की ओर से आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन, प्रदेश भाजपा में उनके 17 जुलाई को जम्मू आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। पार्टी ने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि मोदी श्रीनगर में किसी इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को श्रीनगर में इफ्तार पार्टी देने की योजना नहीं है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस तरह की खबर को आधारहीन बताया है। भाजपा ने भी पीएम के श्रीनगर में इफ्तार पार्टी देने के दावों का खंडन किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार रियासत के दौरे पर आ रहे मोदी पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के लगभग एक वर्ष पूरे होने पर पैकेज की घोषणा कर कश्मीरियों के घाव पर मरहम लगाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेज की घोषणा इसलिए भी होगी ताकि यह संदेश दिया जा सके  कि केंद्र सरकार को रियासत के विकास तथा बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास की चिंता है।

मोदी से एम्स और वित्तीय पैकेज की उम्मीद

pm modi not going to kashmir for eid: bjp

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां 17 जुलाई को गिरधारी लाल डोगरा के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे। पार्टी के लोगों का कहना है कि अभी तक पीएमओ से मोदी के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ट्रस्ट ने उन्हें आमंत्रित किया है।  

पिछले साल की बाढ़ के बाद केंद्र सरकार अब तक रियासत को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता कर चुकी है। पिछले साल 2602 करोड़ और पिछले महीने 2437 करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है।

सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री डॉ. हसीब ए द्राबू लगातार केंद्र सरकार से संपर्क कर विकास के लिए प्लान करते रहे। द्राबू का कहना है कि बाढ़ प्रबंधन तथा पुनर्वास के लिए प्रोजेक्ट तैयार है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री करेंगे। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मोदी जम्मू में एम्स तथा बार्डर के गांवों के विकास के लिए भी घोषणा कर सकते हैं।

भाजपा की गतिविधियां हुईं तेज

मोदी के दौरे से पहले राज्य में भाजपा की गतिविधियां तेज हो गईं हैं। दिल्ली में 12 जुलाई को पूरी भाजपा की बैठक बुलाई गई है जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। 14 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इसके साथ ही संघ परिवार का तीन दिवसीय मंथन शिविर भी 14 जुलाई से आयोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed