{"_id":"76fecb7ead085faecda7da0c3e0c4a86","slug":"pm-modi-must-clear-his-stand-on-article-370-omar-abdullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर-ए-कश्मीर के सपनों को खून से सींचूंगा: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर-ए-कश्मीर के सपनों को खून से सींचूंगा: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 को सुरक्षित रखने के लिए नेकां हर कीमत पर लड़ाई जारी रखेगी। रियासत की कानून व्यवस्था के खिलाफ किसी को खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शेर-ए-कश्मीर शेख अब्दुल्ला के सपनों को वह अपने खून से सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को शेख अब्दुल्ला की जयंती पर मजार-ए-कुएद, हजरतबल श्रीनगर में उन्हें श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के साथ पार्टी के कई नेता पहुंचे।
उमर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को रियासत की बेहतर राजनीति और कानून व्यवस्था के लिए शेख अब्दुल्ला ने लाया था। उन्होंने रियासत की जनता के हितों के लिए कुर्बानी के साथ कई चुनौतियों का जमकर संघर्ष किया। शेख अब्दुल्ला ने 23 साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में विशेष दर्जे और राजनीतिक सुरक्षा के लिए काम किया।
विज्ञापन
राज्य की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि रियासत की अवाम शेख साहेब के सिद्धांतों को समान करेगी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग देगी।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए के सहयोगी ऐसी बयानबाजी कर हालात खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं। एक विशेष धर्म के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन भाजपा को सोच लेना चाहिए कि देश की जनता ऐसे हथकंडों में नहीं आने वाली है।
वह अपना अच्छा बुरा जानती है। रियासत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे साबित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के हितों के लिए नेकां अपना संघर्ष जारी रखेगी।
इस मौके पर नेकां के अली मोहम्मद सागर, डा. शेख मुस्तफा कमाल, मुबारक गुल, नासिर असलम वानी, मोहम्मद अक बर लोन, सज्जाद अहमद किचलू आदि मौजूद रहे।