फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi looks on TV more than parliament: ghulam nabi azad

‘संसद में कम टीवी पर अधिक दिखते हैं मोदी’

Mon, 11 May 2015 05:58 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
pm modi looks on TV more than parliament: ghulam nabi azad

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संसद में कम और टीवी पर ज्यादा देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन


जम्मू में प्रदेश कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने आए आजाद ने कहा कि 35 साल के सियासी जीवन में सबसे जल्दी हवा मोदी सरकार की निकलते देख रहे हैं।

भूमि अधिग्रहण बिल पर आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि वह अंबानी को भूमि नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मान भी लिया जाए कि मोदी अंबानी को भूमि नहीं देंगे तो अडानी को देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल को संसद में पारित नहीं देगी। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर सवाल उठाते हुए आजाद ने कहा कि दिल्ली और जम्मू के भाजपा नेता यह कहते हैं कि पीडीपी और भाजपा की विचारधारा अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा सियासत और सरकारें विचारधारा पर ही चलती है। केवल कुर्सी के लिए वैचारिक मतभेदों वाली पार्टियों की सरकार यहां पर बनी हुई है।

ऐसे लोगों को सरकार तो क्या राजनीति करने का भी कोई अधिकार नहीं है। आजाद ने कहा धार्मिक इरादों को लेकर केंद्र सरकार चला रहे मोदी केंद्र और रियासत में भी जन आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा अब एम्स पर चुप

pm modi looks on TV more than parliament: ghulam nabi azad

जम्मू में एम्स खोलने की मांग को सही ठहराते हुए आजाद ने कहा कि केंद्र और रियासत में जब कांग्रेस की सरकार थी तो दो केंद्रीय विश्वविद्यालय रियासत में बने।

बिहार और मध्य प्रदेश जैसे दस से बारह करोड़ की आबादी वाले राज्यों में एक-एक कैंसर इंस्टीट्यूट दिया गया, जबकि जम्मू कश्मीर में एक जम्मू और दूसरा कश्मीर को कैंसर इंस्टीट्यूट मिला।

विपक्ष में रहते हुए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा अब जम्मू में एम्स न खुलने पर चुप क्यों हैं। कश्मीर में एम्स खुला तो ठीक है, लेकिन जम्मू में भी खुलना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दों को क्षेत्रवाद से नहीं, बल्कि राज्य के मुद्दे पर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed