{"_id":"5793a7144f1c1b3c2bc4c9ce","slug":"pm-modi-can-inaugurate-nasri-tunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी कर सकते हैं एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी कर सकते हैं एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल का उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
nashari tunnel
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2519 करोड़ की राशि से तैयार हो रही चिनैनी नाशरी टनल का लोकार्पण अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को टनल साइट का दौरा कर इसका खुलासा किया।
डा. सिंह ने चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत और राम नगर के विधायक आरएस पठानिया, जिला प्रशासनिक अधिकारियों, नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया और आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के अधिकारियों के साथ टनल साइट का दौरा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ टनल प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा एशिया में निर्मित बेहतरीन सुरंगों में से चिनैनी नाशरी टनल शामिल होगी। अपने लोकसभा क्षेत्र में बनी इसी टनल के लिए उन्हें भी गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
टनल पर यातायात शुरू होने के बाद जम्मू श्रीनगर के बीच की दूरी 31 किलोमीटर कम होगी। मंत्री ने कहा प्रस्तावित दिल्ली अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के बाद दिल्ली से जम्मू और दिल्ली से श्रीनगर के मध्य दूरी और कम हो जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों में जेएस राठौर ने मंत्री को बताया कि नौ किलोमीटर लंबी सड़क और करीब 10.8 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड में मुख्य टू लेन टनल होगी।