{"_id":"58e7a4dc4f1c1bf5465b8ebc","slug":"pm-modi-assures-help-in-dealing-with-situation-like-floods","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने महबूबा मुफ्ती को दिया बाढ़ जैसे हालात से निपटने में मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने महबूबा मुफ्ती को दिया बाढ़ जैसे हालात से निपटने में मदद का भरोसा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात कर लगातार बारिश और बर्फबारी से घाटी में उत्पन्न हालात की जानकारी ली।
उन्होंने घाटी में लगातार बारिश और अचानक बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने में केंद्र से हर तरह की मदद की पेशकश की। भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में राज्य सरकार को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार जताते हुए उन्हें लगातार बारिश और बर्फ बारी से बुनियादी ढांचे, सड़कों और बागवानी क्षेत्रों को हुए नुकसान की जानकारी दी।

MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : file photo
इस बीच मुख्यमंत्री ने जल निकासी और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लाल चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, महाराजा बाजार, गोगजी बाग, जवाहर नगर, हुमहामा, राजबाग और अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। हुमहामा, गोगजी बाग में जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने को कहा।
उन्होंने जलस्तर का जायजा लेने के लिए झेलम नदी तथा रामबाग व बरजुला में बाढ़ चैनलों का दौरा किया। जलस्तर कम होने के बाद भी उन्होंने लगातार गश्त के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बागवानी मंत्री सैयद बशारत बुखारी और मौलवी इमरान रजा अंसारी भी थे।
ज्ञात हो कि लगातार स्थिति पर पैनी निगाह रख रही मुख्यमंत्री ने वीरवार को खराब मौसम को देखते हुए किसी भी स्थिति से निबटने का प्रशासन को निर्देश दिया था।