{"_id":"04b422f3a9cd23c279cdd6fc749d8660","slug":"pm-modi-appreciates-omar-abdullah-for-participating-in-swachh-bharat-abhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने की उमर की तारीफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने की उमर की तारीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 24 Oct 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुडकर श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में अपने नेताओं के साथ मिलकर झाड़ू लगाई थी।
विज्ञापन
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के शानदार प्रयास से इस मिशन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
मोदी ने आज ट्वीट 'उमर अब्दुल्ला की ओर से शानदार कोशिश की गई। स्वच्छ भारत की दिशा में उनका यह प्रयास जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रेरित करेगा तथा इससे मिशन को मजबूती मिलेगी।'
विज्ञापन
उमर द्वारा ट्वीटर पर झाड़ू लगाती हई तस्वीरों को प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट से रीट्वीट भी किया है। उन्हें इस अभियान के लिए अभिनेता सलमान खान ने मनोनीत किया था और इसके लिए उमर ने सलमान को का शुक्रिया किया।