खुशखबरीः प्लाट खरीदना है तो जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के तहत प्लाटों के आवंटन के लिए बुधवार से बैंकों से फार्म दिए जाने लगे। जेडीए ने दस अगस्त से पहले हर हाल में ड्रा निकालने का लक्ष्य तय किया है।
इसके लिए फार्म जमा करने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की कवायद शुरू हो गई है। गोल गुजराल, बीरपुर, कोट भलवाल और रूप नगर में लोगों को प्लाट बनाकर दिए जाएंगे। प्लाट के आवेदन के फार्म आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध हैं।
जेडीए ने इस बार चार अलग-अलग जगह प्लाट निकाले जाने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि इस बार चालीस हजार के करीब आवेदन प्राप्त होंगे। रूप नगर में लोगों को प्लाट देने के बाद जेडीए ने शहरवासियों को चार और जगह पर प्लाट देने का सपना दिखाया है।
गोल गुलजार, बीरपुर, कोट भलवाल और रूप नगर में प्लाट
इसे पूरा करने के लिए जेडीए पिछले कई साल से जुटा था। लोगों को आशियाना देने की रुचि दिखाते हुए जेडीए की वाइस चेयरपर्सन ने गोल गुजराल, कोट भलवाल, बीरपुर कालोनी और रूप नगर में 1700 प्लाट निकाले हैं, जो सितंबर में लोगों के नाम पर हो जाएंगे।
इससे पहले रूप नगर में निकाले गए 93 प्लाट के लिए 12 हजार लोगों ने आवेदन किया था। प्लाट की संख्या बढ़ने पर अनुमान है कि करीब 40 हजार आवेदन किए जा सकते हैं।
आवेदन फार्म लेने के लिए लोगों को जेडीए के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए फार्म आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध करवाए गए हैं।
पूरी पारदर्शिता से होगा काम
यही नहीं, आवेदन फार्म ले जाने वालों की बैंक डाटा एंट्री भी करेगा ताकि जेडीए को ड्रा निकालने में आसानी हो सके। पहले 29 जुलाई से बैंकों से फार्म दिए जाने थे, लेकिन छुट्टी होने की वजह से बुधवार से फार्म देना शुरू किया गया।
जेडीए की वीसी सुषमा चौहान ने बताया कि जेडीए लोगों का अपना घर होने का सपना साकार करेगा।
इस बात को खास ध्यान में रखा जाएगा कि पूरी पारदर्शिता के साथ फार्म की जांच कर वाजिब लोगों को ही घर मिल सकें।