{"_id":"67f6e386cf682f81fa01a935","slug":"plaza-will-be-there-at-every-60-km-you-will-have-to-pay-double-toll-jammu-news-c-10-lko1021-585460-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साठ किलोमीटर पर रहेगा प्लाजा, देना होगा डबल टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साठ किलोमीटर पर रहेगा प्लाजा, देना होगा डबल टोल
विज्ञापन
टोल प्लाजा में वसूली पर बड़े बदलाव की तैयारी में एनएचएआई
साठ किलोमीटर में एक टोल से होगी समय की बचत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल प्लाजा में वसूली पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। साठ किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल की पालिसी को लागू किया जा रहा है। खास बात यह है जो टोल बंद होंगे, उनकी भरपाई का क्रम जारी रहेगा। दरअसल, बंद होने वाले टोल की वसूली भी साठ किलोमीटर के दायरे में ही कर ली जाएगी। यानी टोल तो बंद होंगे, लेकिन धनराशि में कोई कमी नहीं आएगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले साठ किलोमीटर में एक ही टोल की व्यवस्था पर काम शुरू किया था। उस समय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में इसकी जानकारी साझा की थी। अब इस नियम को लागू करने और टोल बंद होने के बाद घाटे के क्रम को तोड़ने का प्रारूप एनएचएआई ने तैयार कर लिया है। इसमें आने वाले दिनों में डबल टोल यात्रियों को उन बैरियर पर देना होगा, जो साठ किलोमीटर के दायरे में आने की वजह से बंद हो जाएंगे।
बाक्स....
जम्मू-कश्मीर में दिखेगा असर
जम्मू-कश्मीर में छह टोल प्लाजा हैं। इनमें से लखनपुर टोल बैरियर हिमाचल और पंजाब के दूसरे बैरियर से 60 किलोमीटर के दायरे में आता है। गुरदासपुर और नूरपुर से लखनपुर की दूरी 50 किलोमीटर से कम है। ऐसे में एनएचएआई की नई नीति पड़ोसी राज्यों के साथ साझा हो रहे टोल बैरियर पर बड़ा असर डाल सकती है। हिमाचल और पंजाब से जम्मू आने या फिर यहां से बाहर जाने वाले वाहनों को तय दूरी से कम अंतर में दो बार टोल का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
बाक्स....
यात्रियों के समय की होगी बचत
एनएचएआई के सीजीएम अब्दुल बासित ने कहा कि केंद्र सरकार की 60 किलोमीटर के बाद टोल की नीति को लागू किया जाएगा। भविष्य में 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल रहेगा। लेकिन बंद होने वाले टोल का टैक्स खत्म नहीं होगा, बल्कि जो टोल बंद नहीं होगा, उसमें टोल की राशि को शामिल कर लिया जाएगा। यात्रियों के समय की बचत होगी।