{"_id":"667b6e7769ca082f77012066","slug":"players-will-got-traning-jammu-news-c-10-jam1006-388455-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण, पांच जूनियर कोच और 21 प्रशिक्षक होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण, पांच जूनियर कोच और 21 प्रशिक्षक होंगे भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, स्पोर्ट्स काउंसिल की वेबसाइट पर फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज योजना (पीएमडीपी) के तहत पांच जूनियर कोच और 21 प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदकों को 10 जुलाई तक संभागीय खेल अधिकारी कश्मीर और जम्मू के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन फार्म जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की वेबसाइट पर 26 जून से उपलब्ध होगा।
जूनियर कोच में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए। वहीं एनआईएस, एसआई व अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता आवेदक खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। वहीं प्रशिक्षक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं होनी चाहिए। वहीं एनआईएस, एसएआई व अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले डिप्लोमा धारकाें को वरीयता दी जाएगी। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 साल के बीच में होनी चाहिए। जूनियर कोच का वार्षिक पारिश्रमिक तीन लाख रुपये जबकि प्रशिक्षक का 2.40 लाख रुपये रखा गया है। पीएमडीपी योजना दो साल या फिर केंद्र सरकार से वित्तीय मदद मिलने तक जारी रहेगी। ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की 143वीं स्थायी समिति की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है।
-- --
इन जिलों में रखे जाएंगे जूनियर कोच
जिला खेल जूनियर कोच
जम्मू कबड्डी 1
श्रीनगर योगासन 1
गांदरबल योगासन 1
बडगाम ताइक्वांडो 1
उधमपुर योगासन 1
-- -- -- -- -- --
यहां रखे जाएंगे प्रशिक्षक
जिला खेल प्रशिक्षक
जम्मू रोलबॉल और साफ्टबॉल 2
सांबा वेटलिफ्टिंग 1
रियासी फेंसिंग 1
कठुआ कायाकिंग और कैनोइंग 1
डोडा बॉक्सिंग 1
रामबन वेटलिफ्टिंग 1
राजोरी हैंडबॉल 1
पुंछ वेटलिफ्टिंग 1
किश्तवाड़ ताइक्वांडो 1
बारामुला फेंसिंग 1
पुलवामा हेल्थ एंड फिटनेस 1
अनंतनाग फुटबॉल 1
बांदीपोरा वाॅलीबाल 1
कुपवाड़ा ताइक्वांडो 1
कुलगाम फुटबॉल 1
शोपियां कबड्डी और खोखो 2
श्रीनगर साफ्टबॉल, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग 3