कश्मीर: पाकिस्तानी वर्दी पहनकर क्रिकेट मैदान पर पहुंची टीम के खिलाड़ी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की वर्दी पहनकर आई स्थानीय टीम के खिलाड़ियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टीम के खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेट टीम की वर्दी पहनी और मैदान में पाकिस्तानी कौमी तराना चलाकर साथ-साथ गुनगुनाया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि यह वीडियो पिछली गर्मियाें का बताया जा रहा है। खबर है कि मामले की जांच के लिए एनआईए टीम घाटी पहुंच सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें खेल मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की वर्दी पहने युवा खिलाड़ी पाकिस्तानी तराना गुनगुना रहे हैं। वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।
मामले में एनआईए जांच संबंधी कोई जानकारी नहीं: DGP
आखिरकार वीडियो में सामने आए खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। मामले पर कश्मीर डिवीजन का कोई भी पुलिस अधिकारी अधिकारिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर माना कि खिलाड़ी गिरफ्तार किए गए हैं।
उन पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अमर उजाला ने जब इस बाबत डीजीपी एसपी वैद से पूछा तो उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को हिरासत में लेने की सूचना उन्हें भी मिली है, लेकिन मामले में एनआईए जांच संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि यह मैच मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वायिल ग्राउंड में खेला गया था। पाकिस्तानी वर्दी पहनने से चर्चा में आई टीम का नाम बाबा दरयाउद्दीन है। यह नाम एक सूफी संत के नाम पर रखा गया है, जिसकी एक दरगाह गांदरबल में स्थित है।