फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   players from country will show games in jammu and kashmir

J&K: फुटबाल में देशभर के धुरंधर दिखाएंगे जलवा

Wed, 25 Jan 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 25 Jan 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
players from country will show games in jammu and kashmir
फुटबाल अंडर 19 बॉयज चैंपियनशिप का आयोजन - फोटो : getty

जम्मू में आगामी 6 से 10 दिसंबर को हो रही 62वीं नेशनल स्कूल गेम्स फुटबाल अंडर 19 ब्वॉयज चैंपियनशिप की तैयारियां तेज की गई हैं। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की ओर से करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में देशभर से तीस टीमों के खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा दिखाएंगे। चैंपियनशिप को चार पूल में बांटा जाएगा।

विज्ञापन


इसमें खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों सहित करीब सात सौ लोग चैंपियनशिप में पहुंचेंगे। जिला खेल अधिकारी सुखदेव सिंह के अनुसार चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसमें रविवार से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में श्रीनगर में 61वीं नेशनल स्कूल गेम्स फुटबाल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में एमए स्टेडियम में छह दिसंबर को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह अन्य का पहुंचना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में होगा मुख्य आयोजन

players from country will show games in jammu and kashmir
जम्मू विश्वविद्यालय में होगा मुख्य आयोजन - फोटो : Amar Ujala

चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। खिलाड़ियों को यूथ हॉस्टल नगरोटा के अलावा वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और कालका धाम में ठहराया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए एमए स्टेडियम के अलावा जीजीएम साइंस कालेज, यूनिवर्सिटी ग्राउंड, बीएसएफ पलोड़ा और सैनिक कालोनी मैदान पर मुकाबले करवाए जाएंगे।

इसमें रोजाना 4-5 मुकाबले आयोजित होंगे। मुख्य आयोजन स्थल साइंस कालेज और जम्मू विश्वविद्यालय का मैदान रहेगा। इसके अलावा अन्य मैदानों को स्टैंडबाई रखा जाएगा। युवा सेवा एवं खेल मंत्री मोलवी इमरान रजा अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को सारी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस चैंपियनशिप से स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलने के साथ वे आपस में अनुभवों और संस्कृति को साझा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed